---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: अब एक लीटर तेल के लिए इतने रूपए का करना होगा भुगतान, यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 22 जनवरी 2023 में क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुकी हैं। बता दें कि, क्रूड ऑयल के दाम 0.63 प्रतिशत बढ़कर 86.70 डॉलर प्रति बैरल हो ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 22, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 22 जनवरी 2023 में क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुकी हैं। बता दें कि, क्रूड ऑयल के दाम 0.63 प्रतिशत बढ़कर 86.70 डॉलर प्रति बैरल हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि, इंडियन ऑयल भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह पेट्रोल डीजल के नई कीमतों को जारी करती हैं। ऐसे में तेल कंपनी द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, आज यानी 22 जनवरी 2023 को पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी फेरबदल देखने को नहीं मिली है।

घर बैठे आसानी से जानें पेट्रोल की ताजा कीमतें

बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बता दें कि, कुछ कुछ शहरों में ढुलाई और अन्य कारणों के चलते कीमतों में मामूली बढ़ाती बनी हुई है। ऐसे में अगर आप हर रोज सुबह पेट्रोल डीजल की नई कीमतें अपने घर पर बैठे चेक करना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल के कस्टमर आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 92249 92249 नंबर पर और बीपीसीएल के कस्टमर आर एस पी व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: EPFO Update: ईपीएफओ ने नवंबर के दौरान 16 लाख से अधिक सदस्यों को जोड़ा, इस उम्र के कर्मचारियों की संख्या रही सबसे ज्यादा

शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 108.44 रुपये और डीजल 93.68 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है।
  • महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
  • बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।
  • राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये और डीजल का रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
  • चेन्नई में आज पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है।

Also Read: Tapeworm Diet: क्या वास्तव में मोटी चर्बी को गायब कर देती है ये गोली? जानें क्या है सच और कैसे करें वेट कम?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026