---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के तजा दाम, इस तरह एक SMS के जरिए करें चेक

Petrol and Diesel Price: बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने 23 जनवरी 2022 के लिए पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जारी कर दिया है। तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए रेट के मुताबिक आज सोमवार को तेल के दाम स्थिर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 23, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने 23 जनवरी 2022 के लिए पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जारी कर दिया है। तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए रेट के मुताबिक आज सोमवार को तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं। सभी राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस के तस बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसे में हर रोज इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी अपडेट करता है।

घर बैठे जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

सुबह की अपडेट के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। बता दें कि, प्रतिदिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल की कीमतों को अपडेट करती है। ऐसे में अगर आप सुबह उठकर पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों को अपने घर में बैठे मोबाइल फोन पर देखना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल के कस्टमर आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 92249 92249 नंबर पर और बीपीसीएल के कस्टमर आर एस पी व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: PM Kisan Yojana: 13 वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को जल्द पूरा करना होगा ये काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 89.62 रूपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • मुंबई में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, पेट्रोल की कीमत 111.35 रूपए और डीजल की कीमत 97.28 रूपए है।
  • वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.03 रूपए जबकि डीजल का दाम 92.76 रूपए प्रति लीटर पर चल रहा है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।
  • बंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा है।
  • लखनऊ पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बिक रहा है।

Also Read: Uttarakhand News: Dhami सरकार की बृद्ध यात्रियों के लिए हो सकती है एडवाइजरी जारी, यात्रा पड़ाव पर अनुकूलन शिविर में बिताना पड़ सकता है…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026