---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: बढ़ती महंगाई के बीच सामने आई राहत की खबर, जानिए क्या है पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट दाम?

Petrol and Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव सिलसिला जारी है ऐसे में आज यानी 8 फरवरी 2022 को पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि, आज भारतीय आयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 8, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव सिलसिला जारी है ऐसे में आज यानी 8 फरवरी 2022 को पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि, आज भारतीय आयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। सरकारी ऑयल कंपनियों द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस तरह आज लगातार 260 वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई भी फेरबदल नहीं किया गया है।

SMS के जरिए जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

बता दें कि, हर रोज इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों जानकारी जारी करता है। ऐसे में अगर आप सुबह उठते ही अपने स्मार्टफोन पर पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Also Read: Milk Prices: महंगे दूध से छुटकारा पाने के लिए लोग अपना रहे ये नायाब तरीका, सर्वे कर देगा हैरान

शहरों में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें

  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।
  • बंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा है।
  • लखनऊ पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बिक रहा है।
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 89.62 रूपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • मुंबई में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, पेट्रोल की कीमत 111.35 रूपए और डीजल की कीमत 97.28 रूपए है।
  • वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.03 रूपए जबकि डीजल का दाम 92.76 रूपए प्रति लीटर पर चल रहा है।

Also Read: Rahul Gandhi ने PM Modi से किए ये 6 सवाल, राजनीति में मच सकता है घमासान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026