---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानें दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। ऐसे में भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 10 फरवरी 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनी द्वारा अपडेट किए गए पेट्रोल और डीजल के दामों के अनुसार आज ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 10, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। ऐसे में भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 10 फरवरी 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनी द्वारा अपडेट किए गए पेट्रोल और डीजल के दामों के अनुसार आज भी तेल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है।

स्मार्टफोन पर देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

हररोज सुबह 6 बजे आयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के ताजा दामों को अपडेट करती हैं। ऐसे में अगर आप एक एसएमएस के जरिए पेट्रोल और डीजल के दाम अपने घर बैठे देखना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Also Read: Delhi Metro में YouTube वीडियो Reels बनाने वालों की अब खैर नहीं, DMRC ने जारी की सख्त चेतावनी

शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

  • तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है।
  • दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर रुपये है।
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पेट्रोल 96.74 रुपये और डीजल 89.92 रुपये प्रति लीटर रुपये है।
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर है।
  • वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल का दाम 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Also Read: ‘One Family One Identity’योजना के तहत यूपी के लोगों को बिना राशन कार्ड मिलेगा राशन, CM Yogi Adityanath ने किया बड़ा एलान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026