---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमत उछलने से कहां महंगा हुआ तेल? यहां देखें फ्यूल के लेटेस्ट दाम

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में भारतीय तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल ओर डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 6, 2023 1:45 अपराह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: गुरुवार, 6 अप्रैल के लिए देशभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Price) के दाम को अपडेट कर दिया गया है। देश की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि बीते काफी दिनों से कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी बीच जानिए क्या है ताजा भाव।

क्या है देश के प्रमुख शहरों में Petrol and Diesel Price

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के पार

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के पार पहुंच गई है। क्रूड ऑयल के दाम में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग 85.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड ऑयल भी 81.03 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। मगर इसके बाद भी इंडियन मार्केट में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नही हुआ है।

ओपेक देशों ने लिया बड़ा फैसला

मालूम हो कि बीते रविवार को ओपेक प्लस देशों ने आगामी मई से कच्चे तेल के उत्पादन में कमी लाने का फैसला किया था। इसके भारत समेत पूरे एशिया में तेल की कीमत बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। तेल उत्पादन करने वाले इन देशों ने इससे पहले भी तेल के प्रोडक्शन में कमी लाने का फैसला लिया है।

इस तरह से चेक करें पेट्रोल और डीजल के दाम

देश के हर राज्य में वैट की दरें अलग-अलगा होती है। इस वजह से हर राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग होते हैं। आप घर बैठे पेट्रोल और डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक SMS करना होगा। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी।

अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें। अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026