---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दामों आया बड़ा बदलाव, इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Price: स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। पिछले कुछ समय से क्रूड ऑयल की कीमतों में काफी तेजी देखी गई थी लेकिन 16 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ऐसे में अगर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 16, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। पिछले कुछ समय से क्रूड ऑयल की कीमतों में काफी तेजी देखी गई थी लेकिन 16 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमतों के बारे में बात करें तो, डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 82.43 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 86.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

चेन्नई में महंगा हुआ ईंधन

16 अगस्त को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ अगर मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो, यहां 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 102.74 रुपए और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 7 पैसे महंगा होकर 96.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026