---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुकी है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 72.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इसी के साथ डब्लूटीआई क्रूड 67.44 ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 14, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुकी है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 72.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इसी के साथ डब्लूटीआई क्रूड 67.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अगर देश भर में पेट्रोल डीजल की बात की जाए तो, ज्यादातर शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

दिल्ली से लेकर चेन्नई तक मैं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Also Read: भारत के बाद अब US में ट्रक की सवारी करते दिखे Rahul Gandhi, ड्राइवर की कमाई सुन जताई हैरानी

दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। यहां पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 97 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है वहीं डीजल में भी 20 पैसे महंगा होगा 90.14 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी पेट्रोल की कीमतों में 24 पैसों की गिरावट देखी गई है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे सस्ता होकर 89.52 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल चार पैसे घटकर 96.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.76 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इस तरह पेट्रोल डीजल के नए रेट करें चेक

सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती है ऐसे में अगर आप भी घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरिए आसानी से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को इसके लिए RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा या इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर भी आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Also Read: 21 तोपों की सलामी से US देगा PM Modi को गार्ड ऑफ ऑनर, ये दौरा रचेगा इतिहास

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026