---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में दिखा बंपर उछाल, यहां जानिए आज के अपडेटेड रेट्स

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है वहीं बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 77.59 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई फ्रिज की कीमत 73.41 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है। ऐसे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 30, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है वहीं बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 77.59 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई फ्रिज की कीमत 73.41 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है। ऐसे में मंगलवार को सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

सरकारी कंपनी द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार आज महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ मुंबई में भी पेट्रोल 106.31 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं अगर चेन्नई की बात की जाए तो चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल 102.74 रुपए और डीजल 94.33 रुपए के हिसाब से बिक रहा है।

इसी के साथ नोएडा में पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में आज नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपए प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे से बढ़कर 89.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमतें 18 पैसे बढ़कर 96.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल सस्ता पैसे बढ़कर 89.62 रुपए प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 96.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.81 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

Also Read: ISRO ने NVS-01 सैटेलाइट को लॉन्च करके हासिल किया नया मुकाम, मोबाइल नेटवर्क से लेकर दुश्मनों पर बनेगी मजबूत पकड़

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा। ‌

Also Read: Ujjain News: भीषण आंधी से महाकाल लोक को हुआ भारी नुकसान, 6 मूर्तियों की क्षति पर जिलाधिकारी ने कह दी बड़ी बात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026