---Advertisement---

75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल, UP के इन शहरों में बदली ईंधन की कीमत; जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अतंराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को पार कर कारोबार कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 13, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अतंराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को पार कर कारोबार कर रहा है। खबरों की मानें तो आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 76.13 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 71.47 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। दावा किया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम अभी जारी रहेगा।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज यूपी के कुछ शहरों में ईंधन के कीमत में बदलाव दर्ज किए गए हैं। इसमें नोएडा व आगरा जैसे शहर हैं। वहीं अन्य शहरों व महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको भारतीय बाजार में तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा दाम की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

भारतीय महानगरों में आज ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें राजधानी दिल्ली के साथ मुंबई व बेंगलुरु जैसे महानगर हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुप
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

शहरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों ने आज भारत के सभी शहरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है।

शहरपेट्रोलडीजल
तिरुवनंतपुरम109.45 रुपये98.27 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
भुवनेश्वर103.19 रुपये94.76 रुपये
वाराणसी96.89 रुपये90.08 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
गुरुग्राम96.71 रुपये89.59 रुपये
पटना107.30 रुपये94.09 रुपये

UP के इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ताजा रेट के अनुसार यूपी के कई ऐसे शहर रहे जहां ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इसके तहत नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 6-6 पैसे की तेजी दर्ज की गई है। यहां पेट्रोल 96.65 रुपये तो वहीं डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। गोरखपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल में 13 पैसे तो वहीं डीजल में 12 पैसे की तेजी देखी गई। यहां ईंधन का ताजा रेट क्रमशः 96.87 (पेट्रोल) और 90.04 रुपये प्रति लीटर (डीजल) हुआ है। आगरा की बात करें तो यहां पेट्रोल 14 पैसे तो डीजल 13 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 96.63 और 89.80 रुपये प्रचि लीटर के भाव से उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026