---Advertisement---

New Year से पहले कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, गोवा-पंजाब में बदले ईंधन के दाम; यहां जानें Petrol-Diesel के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में नए साल (New Year) से पहले भी कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इसी कड़ी में आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 80.92 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत भी 0.29 फीसदी उछाल के साथ 75.35 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 28, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 28, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में नए साल (New Year) से पहले भी कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इसी कड़ी में आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 80.92 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत भी 0.29 फीसदी उछाल के साथ 75.35 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। दावा किया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम आगामी दिनों में भी जारी रह सकता है।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादातर शहर व महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है। वहीं पंजाब व गोवा जैसे राज्यों में ईंधन के रेट बदलने की खबर है। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के साथ महानगरों व राज्यों में जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

भारत के सभी प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें मुंबई, कोलकाता व चेन्नई जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये

शहरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों ने भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के लिए जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
गुरुग्राम97.04 रुपये89.91 रुपये
रांची99.84 रुपये94.65 रुपये
गांधीनगर96.63 रुपये92.38 रुपये
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये
नोएडा96.65 रुपये89.82 रुपये
भोपाल108.65 रुपये93.90 रुपये

गोवा-पंजाब में बदले ईंधन के रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार गोवा व पंजाब में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखे गए हैं। इसके तहत गोवा में पेट्रोल 17 पैसे कम होकर 97.37 रुपये तो वहीं डीजल 17 पैसे कम होकर 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पंजाब की बात करें तो यहां के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल 2 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से कम होकर 98.74 रुपये तो वहीं डीजल 2 पैसे कम होकर 89.04 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026