---Advertisement---

ग्लोबल मार्केट में चढ़ा कच्चे तेल का कारोबार, लखनऊ-पटना में भी बदली ईंधन की कीमत; जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल को लेकर कारोबार लगातार चढ़ता नजर आ रहा है। इस कड़ी में अब कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचती नजर आ रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 24, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल को लेकर कारोबार लगातार चढ़ता नजर आ रहा है। इस कड़ी में अब कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचती नजर आ रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 79.18 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 73.49 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। दावा किया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही हलचल के चलते खुदरा तेल बाजार प्रभावित हो सकता है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां महानगर से लेकर सभी प्रमुख शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखी गई है। वहीं पटना व लखनऊ जैसे शहर में ईंधन के रेट में बदलाव दर्ज किए गए हैं। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के साथ महानगरों के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन की कीमत

भारतीय महानगरों में आज ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। इसमें कोलकाता, मुंबई के साथ चेन्नई व अन्य महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

शहरों में ईंधन के रेट

देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। वहीं लखनऊ के साथ पटना जैसे शहर में ईंधन के दाम में मामूली फेर-बदल दर्ज किए गए हैं। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
फरीदाबाद97.25 रुपये90.11 रुपये
आगरा96.48 रुपये89.64 रुपये
गुरुग्राम97.01 रुपये89.88 रुपये
रायपुर102.45 रुपये95.44 रुपये
रांची99.84 रुपये94.65 रुपये
इंदौर108.66 रुपये93.94 रुपये
शिमला97.34 रुपये89.34 रुपये
वाराणसी96.68 रुपये89.87 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
अहमदाबाद96.42 रुपये92.17 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये

इन सभी प्रमुख शहरों के अलावा लखनऊ व पटना जैसे शहर में ईंधन की कीमत में बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत पटना में पेट्रोल हल्की बढ़त के साथ 107.42 रुपये तो डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। लखनऊ की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल में हल्की गिरावट देखी गई है जिसके बाद से पेट्रोल 96.62 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026