---Advertisement---

MP-राजस्थान में बदले ईंधन के रेट, जानें महानगरों के साथ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Petrol-Diesel Price: भारत के सभी प्रमुख शहरों व महानगरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम अपडेट किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 24, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: भारत के सभी प्रमुख शहरों व महानगरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम अपडेट किए हैं। जानकारी के मुताबिक आज मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल के कीमत में बदलाव दर्ज किया गया है। वहीं महानगरों के साथ लगभग अन्य प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

अंतराष्ट्रीय बाजार की बात करें यहां आज कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.98 प्रतिशत गिरकर 81.96 डॉलर प्रति बैरल तो WTI क्रूड 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। खबरों की मानें तो अंतराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का ये सिलसिला आने वाले समय में भी बरकरार रह सकता है।

महानगरों में ईंधन के रेट

भारतीय महानगरों में ईंधन के रेट को मानक के तौर पर देखा जाता है। अगर महानगरों में ईंधन की कीमत बदलती है तो इसका असर पूरे शहर पर देखने को मिलता है। तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के मुताबिक आज यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

महानगरपेट्रोलडीजल
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये

शहरों में ईंधन के ताजा रेट

भारतीय महानगरों के साथ तेल कंपनियों ने शहरों के लिए भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी किए हैं। ऐसे में आइये हम आपको शहरों के लिए जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
गुरुग्राम97.01 रुपये89.88 रुप
नोएडा96.59 रुपये89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
पटना107.42 रुपये94.21 रुपये

इन राज्यों में बदले ईंधन के दाम

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के मुताबिक आज देश के कुछ राज्यों में इनकी कीमत में बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल व डीजल की कीमत में करीब 30 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026