---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: घर से निकलते हुए चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम, यहां देखें नई अपडेट

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दामों को आप घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। यहां पर देखें ताजा अपडेट।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 12, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इस दौरान कई राज्यों में बढ़े अन्य टैक्स के जरिए ये बढ़ जाते हैं तो कुछ में कम हो जाते हैं। अगर आपका प्लान भी घर से बाहर निकलने और यात्रा करने का है तो पेट्रोल या डीजल डलवाते समय आपको इनके दामो के बारे में जरुर जानना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम थोड़े बढ़ गए हैं। WTI क्रूड तेल 71.36 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है तो वहीं, ब्रेंट क्रू़ड के दाम कम हुए हैं । ऐसे में ये 76.03 डॉलर प्रति बैरल के दाम पर बिक रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहे हैं। वहीं, आर्थिक राजधानी मुम्बई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसके साथ ही देश के बड़े महानगरों में से एक चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपए पर बिक रहा है।
कोलकाता में भी पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल डीजल 92.76 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। आपको बता दें, आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम मई 2022 में बदले थे। तब से लेकर अब तक किसी भी प्रकार का बदलाव इसमें नहीं किया गया है।

पेट्रोल और डीजल के दाम SMS से करें चेक

आप घर बैठे भी पेट्रोल और डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP लिखना होगा और अपने शहर का कोड डालकर 9224992249 नंबर पर SMS करना होगा। वहीं पर बीपीसीएल के ग्राहकों को RSP लिखकर और प्रक्रिया को लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेजना होगा। जिसके बाद इनके दामों की जानकारी उन्हें SMS के द्वारा मिल जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026