---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 90 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के रेट; जानें कैसे तय होते हैं ईंधन के दाम

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का क्रम लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के पार पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल आज 90.89 डॉलर प्रति बैरल तो डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत आज 87.69 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 15, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का क्रम लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के पार पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल आज 90.89 डॉलर प्रति बैरल तो डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत आज 87.69 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। इसके तहत देखा जा सकता है कि कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जाती नजर आ रही है।

भारतीय बाजार में ईंधन की कीमत को लेकर बात करें तो आज यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें भारतीय महानगर से लेकर कई प्रमुख शहर तक के क्षेत्र शामिल हैं। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि कैसे भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी की जाती है। बता दें कि इसके लिए राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा वसूले जा रहे वैट और एक्साइज ड्यूटी का ख्याल रखना अनिवार्य होता है। आइये हम आपको महानगरों से लेकर अन्य शहरों में चल रहे पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन की कीमत

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.75 रुपये94.34 रुपये

भारत के शहरों में ईंधन के दाम

भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए भी ईंधन कंपनियों ने पेट्रेल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज इनकी कीमत में बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। ऐसे में आइये हम आपको शहरों में जारी हुए ईंधन के ताजा दाम की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
पटना107.24 रुपये93.72 रुपये
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये
गुरुग्राम96.89 रुपये89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

भारत में ऐसे तय होती है पेट्रेल-डीजल की कीमत

भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के कीमत को तय करने की प्रक्रिया अलग है। इसका निर्णय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) लेती हैं। कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को देखकर प्रति दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। वहीं इसके साथ ही कीमत जारी करती है। कीमत जारी करते वक्त राज्य और केंद्र सरकार द्वारा वसूले जा रहे टैक्स का भी ध्यान रखना होता है। अगर सरकारों द्वारा टैक्स (वैट और एक्साइज ड्यूटी) ज्यादा वसूला गया तो लोगों के लिए ईंधन महंगा हो जाता है यानि कि इसकी कीमत बढ़ जाती है। इसी क्रम में तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे ईंधन के ताजा रेट को जारी करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर का कारण

देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में अंतर देखने को मिलता है। इसका प्रमुख कारण केंद्र सरकार की ओर से लिया जाने वाला एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकार की ओर से लिया जाने वाला वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) है। वैट की दर राज्यों के साथ बदलती रहती है और यही वजह है कि देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर देखने को मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026

Leave a Comment