---Advertisement---

Petrol Diesel Price: क्रू्ड ऑयल कीमतों में तेजी, पटना-गोवा में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें अन्‍य शहरों के रेट

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज उछाल देखने को मिली है। इसके तहत बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.70% बढ़कर 91.43 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 2.01% बढ़कर 88.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 19, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज उछाल देखने को मिली है। इसके तहत बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.70% बढ़कर 91.43 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 2.01% बढ़कर 88.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत आज देश के ज्यादातर हिस्सों में ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव दर्ज किया गया है। इसमें पटना और गोवा जैसे शहर हैं। वहीं महानगरों में भी ईंधन की कीमत स्थिर है।

महानगरों में ईंधन के दाम

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.24 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये

प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत

भारत के ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। बता दें कि विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमत में अंतर देखने को मिलता है इसकी प्रमुख वजह टैक्स प्रणाली में बदलाव व ट्रांसपोर्टेशन में आने वाला खर्च है। ऐसे में आइये हम आपको भारत के सभी प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा दाम की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
नोएडा96.53 रुपये89.71 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
गुरुग्राम97.10 रुपये89.96 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

भारत के कुछ ऐसे भी प्रमुख शहर हैं जहां ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें पटना और गोवा जैसे प्रमुख शहर हैं। पटना में आज पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 90.04 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। बात करें अगर गोवा की तो यहां पेट्रोल 0.17 पैसे महंगा होकर 97.54 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 17 पैसे महंगा होकर 90.10 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026

Leave a Comment