---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से राहत, लखनऊ-नोएडा के साथ इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन; जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखी गई है। इसके तहत आज ब्रेंड क्रूड ऑयल 0.36% सस्ता होकर 90.47 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.47% सस्ता होकर 85.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 17, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखी गई है। इसके तहत आज ब्रेंड क्रूड ऑयल 0.36% सस्ता होकर 90.47 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.47% सस्ता होकर 85.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का ये क्रम जारी रहेगा। बता दें कि कच्चे तेल की कीमत में पिछले करीब एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

भारतीय बाजार में भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज नोएडा व लखनऊ जैसे शहर में ईंधन सस्ता होने की खबर है। वहीं देश के ज्यादातर राज्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारतीय महानरों में ईंधन की कीमत आज स्थिर है। बीते दिन चेन्नई में ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिला था। हालाकि आज इनकी कीमत में स्थिरता है। ऐसे में आइये आपको भारत के महानगरों में ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत

भारत के ज्यादातर शहरों में ईंधन के कीमत स्थिर हैं। ऐसे में आइये हम आपको प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
पटना107.54 रुपये94.32 रुपये
गुरुग्राम97.10 रुपये89.96 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
नोएडा96.92 रुपये90.08 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

भारते के कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां आज पेट्रोल-डीजल के कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसके तहत आज गोरखपुर में आज पेट्रोल की कीमत 11 पैसे कम होकर 96.81 रुपये लीटर तो डीजल 10 पैसे कम होकर 89.99 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे सस्ता होकर 96.35 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.55 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। वहीं नोएडा को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल के दाम 8 पैसे घटकर 96.92 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 6 पैसे घटकर 90.08 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

पटना में आज पेट्रोल 30 पैसे महंगा होकर 107.54 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 28 पैसे बढ़कर 94.32 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों को उपलब्ध है। वहीं अजमेर में पेट्रोल की कीमत 37 पैसे बढ़कर 108.54 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 34 पैसे बढ़कर 93.78 रुपये प्रति लीटर के भाव से उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

Leave a Comment