---Advertisement---

दिवाली पर धड़ाम हुई कच्चे तेल की कीमतें, महागरों के साथ नोएडा-पटना में ये है पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Petrol-Diesel Price: दिवाली के दिन अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 75.52 डॉलर प्रति डॉलर तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 77.53 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 12, 2023 6:15 पूर्वाह्न

petrol diesel price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: दिवाली के दिन अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 75.52 डॉलर प्रति डॉलर तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 77.53 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल के कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय महानगरों के साथ सभी प्रमुख शहरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसमें चेन्नई-नई दिल्ली के साथ पटना व नोए़डा जैसे शहर हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने भारत के बाजार में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर एक बार भारतीय महानगरों में ईंधन की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें चेन्नई के साथ नई दिल्ली व कोलकाता जैसे महानगर हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये 94.24 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों ने भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज फिर एक बार ईंधन के रेट में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको पटना के साथ नोएडा व अन्य शहरों में जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
नोएडा96.65 रुपये89.08 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
गुरुग्राम96.89 रुपये89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
पटना107.24 रुपये94.25 रुपये
जयपुर108.45 रुपये93.69 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये

मोबाइल से चेक करें ईंधन के ताजा रेट

भारतीय बाजार में ईंधन के ताजा रेट की जानकारी लेना बेहद आसान है। अगर आप भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी लेना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज भेजना होगा जिसके बाद से आप तुरंत ईंधन के ताजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक भी अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर मैसेज कर ईंधन के ताजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026