---Advertisement---

Petrol Diesel Price: दिवाली से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Price: दिवाली से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 6, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price : देश में हर रोज तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव करती रहती है साथ ही सभी तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल को हर दिन सुबह 6:00 बजे निर्धारित कर फिलिंग स्टेशंस को इस बारे में सूचना देता हैं। बता दे की तेल कंपनियों की तरफ से निर्धारित की गई कीमतों के बाद ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल बेचा जाता है।

तेल कंपनियां करती हैं भाव तय

बहुत ही कम लोगों को पता है कि भारत तेल कंपनियों जैसे की इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ही पेट्रोल और डीजल के दाम निर्धारित करती हैं। और उनकी तरफ से ही निर्धारित किए गए दामों के आधार पर बाजार में पेट्रोल डीजल बेचा जाता है। इसके साथ ही कस्टमर जब चाहें तब इन कंपनियों की वेबसाइट पर कस्टमर केयर नंबर, मोबाइल एप्स और टोल फ्री नंबर के जरिए रोजाना पेट्रोल डीजल के दामों की जानकारी ले सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल डीजल का सीधा रिश्ता आम लोगों से होता है ऐसे में आम जनता को इसके बारे में सही जानकारी होना अनिवार्य है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उछाल आए या फिर उनकी कीमतों में गिरावट आए। इससे घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम कई महीनो से स्थिर है। बता दें कि देशभर में 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी।

पेट्रोल डीजल के दामों में नहीं है कोई बदलाव

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है, यानी की WTI 80.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं ब्रेट क्रूड 84.89 रुपए प्रति बैरल है। इस बीच भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल डीजल के दामों को अपडेट कर बताया कि राष्ट्र बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी देश में पेट्रोल डीजल के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं दिख रहा है इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक देश के सभी शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं।

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आप किस तरह से अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं तो आपको बता दें कि आप इंडियन ऑयल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप इनके हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज करके कीमत के बारे में पता कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026