---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानें आपके शहर में डीजल-पेट्रोल के क्या हैं नए दाम

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की आधार पर ही पेट्रोल और डीजल के दाम तय किए जाते हैं। देश की अलग-अलग तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी देती हैं। चलिए आपको बताते हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे कच्चे तेल के भाव ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 5, 2023 11:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की आधार पर ही पेट्रोल और डीजल के दाम तय किए जाते हैं। देश की अलग-अलग तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी देती हैं। चलिए आपको बताते हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे कच्चे तेल के भाव


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि 97 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद कच्चा तेल अचानक 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि भारतीय बाजार में राष्ट्रीय स्तर पर डीजल और पेट्रोल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं रहा।

जबकि देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में तेल की कीमतों में मामूली परिवर्तन देखने को मिला। चलिए आपको बताते हैं कि किस शहर और किस महानगर में तेल के दामों में बदलाव आया है।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल 86.39 डॉलर प्रति बैरल रहा है, और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम आज 84.67 प्रति बैरल रहे हैं।

वहीं देश के महानगरों की बात करें तो कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली समेत सभी जगह ईंधन के भाव जस के तस रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के लेवल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में तेल के भाव अलग होते हैं।

महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?


दिल्ली (Delhi Petrol Price): पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई (Mumbai Petrol Price): पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता (Kolkata Petrol Price): पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई (Chennai Petrol Price): पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

अगर आपको अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के आधार पर मार्केट में पेट्रोल डीजल के दामों के बारें में जानकारी लेनी है तो आप एक एसएमएस के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमतों को बड़ी आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। उसके बाद आपको अपने शहर की पूरी डिटेल मिल जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Sleeper Train

मई 23, 2026

Petrol-Diesel Price Hike

मई 23, 2026

Lucknow News

मई 22, 2026

8th Pay Commission

मई 22, 2026

Vande Bharat Train

मई 20, 2026

DND–Faridabad–Sohna Highway

मई 20, 2026

Leave a Comment