---Advertisement---

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में ईंधन के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ समय से उछाल देखा गया था लेकिन 21 जुलाई को क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.13 फ़ीसदी की कमी के साथ 79.36 डॉलर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 21, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ समय से उछाल देखा गया था लेकिन 21 जुलाई को क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.13 फ़ीसदी की कमी के साथ 79.36 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में 0.16 फ़ीसदी की कमी के बाद ये 75.23 प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों की बात की जाए तो यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ कोलकाता में भी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर चल रही है। वहीं मुंबई में आज 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बन रहा है। इसी के साथ चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।

इसी कड़ी में अगर बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल डीजल की बात की जाए तो, यहां पर पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 107.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे महंगा होकर 94.36 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं पंजाब की राजधानी अमृतसर में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 98.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 25 पैसे महंगा होकर 89.04 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपए प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 89.66 हिसाब से मिल रहा है।

इस तरह देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई खेलते जारी की जाती है। ऐसे में अगर आप हर रोज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026