---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में दर्ज की गई तेजी, भारत के इन प्रमुख शहरों में बदले ईंधन के दाम, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे अपने ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देती हैं। इस दौरान आज फिर कंपनियों ने ईंधन के रेट जारी किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 24, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे अपने ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देती हैं। इस दौरान आज फिर कंपनियों ने ईंधन के रेट जारी किए हैं। इसके तहत आज भारत के कुछ प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें अजमेर और अहमदाबाद में ईंधन सस्ता हुआ है तो वहीं आगरा और नोएडा में इसी कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


इसी क्रम में अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भी उछाल दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार आज डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 90.03 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 93.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंची है।

भारतीय महानगरों में ईंधन के दाम

भारत के महानगरों में ईंधन के दाम पिछले काफी समय से स्थिर हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

बता दें कि भारत के कुछ ऐसे शहर भी हैं जहां ईंधन के कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। इसमें अजमेर, अहमदाबाद, नोएडा और आगरा जैसे शहर हैं। यहां हुए कीमत के बदलाव को टैक्स स्लैब के अंतर के कारण हुए बदलाव के रुप में बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार अजमेर और अहमदाबाद में ईंधन सस्ता हुआ है। इसके तहत अजमेर में पेट्रोल 40 पैसे सस्ता होकर 108.14 रुपये तो वहीं डीजल 37 पैसे सस्ता होकर 93.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा है। वहीं अहमदाबाद में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपये तो वहीं डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 92.17 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है। जबकि नोएडा और आगरा में ईंधन के कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके तहत नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये तो वहीं डीजल 6 पैसे महंगा होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। आगरा की बात करें तो यहां पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 96.36 रुपये तो वहीं डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 89.53 रुपये प्रति लीटर के भाव से लोगों को मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026