---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा इजराइल-हमास जंग का असर! भारत के इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के दौरान कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 85.25 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 13, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के दौरान कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 85.25 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया है। वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 82.85 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि इस दौरान कच्चे तेल की सप्लाई पर इसका प्रभाव पड़ा है। हालाकि सउदी अरब ने इस संकट से उबरने के लिए कच्चे तेल की सप्लाई को जारी रखने का भरोसा दिया है। वहीं इसके अलावा भारत के महानगरों में आज ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। हालाकि चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखे गए हैं। शहरों में ईंधन की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि कुछ शहरों में इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें आगरा, नोएडा और गोरखपुर जैसे शहर हैं।

महानगरों में ईंधन की कीमत

भारतीय महानगरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। हालाकि चेन्नई में इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिला है। चेन्नई में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 102.77 रुपये और डीजल 13 पैसे महंगा होकर 94.37 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों को मिल रहा है। ऐसे में आइये आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.77 रुपये94.37 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

भारत के लगभग प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइये आपको शहरों में तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
लखनऊ96.62 रुपये89.81 रुपये
गुरुग्राम97.18 रुपये90.05 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

भारत के कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां ईंधन की कीमतों मे बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत आज आगरा में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 9 पैसे महंगा होकर 89.64 रुपये लीटर के भाव से मिल रहा है। वहीं नोएडा में आज पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये लीटर के भाव से उपलब्ध है। गोरखपुर को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 97.07 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 32 पैसे महंगा होकर 90.24 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों के लिए उपब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026

Leave a Comment