---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में रिकॉर्ड उछाल, देश के इन राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 20, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। इसके तहत बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत हल्की बढ़ोतरी के साथ 94.59 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 92.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। हालाकि इस क्रम में भारतीय तेल बाजार पर इसका असर देखने को नहीं मिला है।

भारत के सभी महानगरों के साथ प्रमुख शहरों में ईंधन के कीमत स्थिर हैं। ऐसे में हम आपको आज के पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारत के महानगों में ईंधन की कीमत में बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। ये कीमत पिछले काफी समय से स्थिर है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत

बता दें कि भारत के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है। इस कीमत में बदलाव का प्रमुख कारण शहरों के टैक्स स्लैब में अंतर का होना है। हालाकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच भी प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये

इन राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

बता दें कि कुछ ऐसे भी राज्य हैं जिनके अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। इसमें मणिपुर, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा जैसे राज्य हैं। यहां के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026