---Advertisement---

1st January के दिन तेल कंपनियों को राहत, दिल्ली से पटना तक जारी हुए Petrol-Diesel के दाम; चेक करें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: आज 1 जनवरी यानी वर्ष 2024 के पहले दिन ही तेल कंपनियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है जिससे तेल कंपनियों की देनदारी कम होने की बात कही जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 1, 2024 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: आज 1 जनवरी यानी वर्ष 2024 के पहले दिन ही तेल कंपनियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है जिससे तेल कंपनियों की देनदारी कम होने की बात कही जा रही है। आंकड़ो की मानें तो ग्लोबल मार्केट में आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 77 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल 71.65 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को भी राहत मिलने के आसार हैं।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां भी पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत दिल्ली से लेकर पटना तक जैसे शहर में नई ईंधन की रेट लागू हुई है। खबर है कि आज फिर एक बार पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है और ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ा है। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के साथ महानगरों के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों ने भारत के सभी प्रमुख महानगरों में ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत नई दिल्ली के साथ कोलकाता व बेंगलुरु जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है।

महानगरपेट्रोलडीजल
चेन्नई102.77 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली 96.72 रुपये89.62 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

शहरों में ईंधन के ताजा रेट

भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसमें पटना के साथ जयपुर, हैदराबाद, चंडीगढ़, नोएडा व गुरुग्राम जैसे शहर हैं। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा शहरों के लिए जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
जयपुर108.48 रुपये94.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
भुवनेश्वर103.19 रुपये94.76 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
गुरुग्राम96.84 रुपये89.72 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
वाराणसी96.89 रुपये90.35 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
मेरठ96.23 रुपये89.80 रुपये
आगरा96.63 रुपये89.55 रुपये
नोएडा96.59 रुपये89.76 रुपये

ऐसे चेक करें ईंधन की ताजा कीमत

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए पेट्रोल-डीजल का दाम जानना बेहद आसान है। इसके लिए ग्राहक तेल कंपनियों को अपने मोबाइल से मैसेज भेजकर ईंधन के ताजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके तहत एचपीसीएल के ग्राहकों को HPPrice व शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर भेजना होगा जिसके बाद से इस कंपनी के पेट्रोल-डीजल के ताजा कीमत की जानकारी मिल जाएगी। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249 नंबर पर तो वहीं बीपीसीएल ग्राहक RSP और शहर के कोड को 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026