---Advertisement---

ग्लोबल मार्केट में सस्ता हुआ कच्चा तेल! क्या महानगरों व शहरों में ईंधन के रेट में होगी कटौती? जानें सरकार का पक्ष

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 75.85 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 70.36 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 4, 2024 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 75.85 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 70.36 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में सस्ते कीमत पर उपलब्ध हो रहे कच्चे तेल को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं और पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने का दावा किया जा रहा है।

भारतीय बाजार में तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत लगभग सभी शहरों व महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। वहीं पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कटौती को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा है। केन्द्र सरकार की ओर से मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ईंधन की कीमतों में कटौती को लेकर तेल कंपनियों के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है और न ही सरकार ऐसा कोई प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। ऐसे में हरदीप सिंह पुरी के बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि भारत सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने की योजना नहीं बना रही है।

महानगरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार आज देश के ज्यादातर महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें मुंबई, नई दिल्ली के साथ चेन्नई जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन के ताजा रेट

तेल कंपनियों ने महानगरों के साथ भारत के सभी शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये
भुवनेश्वर103.04 रुपये94.61 रुपये
नोएडा96.65 रुपये89.82 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
गुरुग्राम96.77 रुपये89.65 रुपये
पटना107.24 रुपये94.36 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये

प्रतिदिन जारी होते हैं ईंधन के रेट

तेल कंपनियां भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रतिदिन ईंधन के ताजा रेट जारी करती है। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) और अन्य कारणों से इनकी कीमत में शहर दर शहर अंतर देखने को मिलता रहता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026