---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमतें स्थिर, भारतीय बाजार में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम; यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव ना हो। ताजा जानकारी के अनुसार आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.62 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 69.80 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर ट्रेड कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 15, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव ना हो। ताजा जानकारी के अनुसार आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.62 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 69.80 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर ट्रेड कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमत में स्थिरता का ये क्रम कुछ दिनों तक बरकरार रह सकता है।

भारतीय बाजर की बात करें तो आज यहां सरकारी तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत शहर से लेकर महानगरों तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा भारतीय बाजार के लिए जारी किए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

भारतीय महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसके तहत दिल्ली से लेकर बेंगलुरु जैसे महानगर में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

शहरों में ईंधन के दाम

भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा शहरों के लिए जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
अहमदाबाद96.42 रुपये92.17 रुपये
पटना107 रुपये94.36 रुपये
नोएडा96.92 रुपये90.08 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
गुरुग्राम96.99 रुपये89.86 रुपये
लखनऊ96.68 रुपये89.87 रुपये
देहरादून94.94 रुपये89.99 रुपये
शिमला97.59 रुपये87.57 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये

ये कंपनियां जारी करती हैं रेट

भारतीय बाजार में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026