---Advertisement---

भारी गिरावट के साथ 70 डॉलर से नीचे पहुंचा कच्चा तेल, जानें महानगरों के साथ शहर में क्या है ईंधन के तााजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके तहत आज कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे दर्ज की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 8, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price:
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके तहत आज कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे दर्ज की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.64 डॉलर प्रति बैरल तो WTI क्रूड ऑयल 69.75 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में हुई भारी गिरावट के बाद से तेल कंपनियों को राहत मिलेगी और उनकी देनदारी कम होगी। इसके साथ ही इस गिरावट से पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की संभावना भी रहती है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत महानगरों के साथ सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारतीय महानगरों में ईंधन की कीमत में आज स्थिरता दर्ज की गई है। इसके तहत राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई व चेन्नई तक जैसे महानगर में पेट्रोल-डीजल के कीमत स्थिर हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये प
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

भारतीय शहरों के लिए भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत आज लगभग सभी प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा शहरों के लिए जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
गुरुग्राम96.84 रुपये89.72 रुपये
तिरुवनंतपुरम109.45 रुपये98.27 रुपये
पटना107.59 रुपये94.36 रुपये
भुवनेश्वर103.19 रुपये94.76 रुपये
नोएडा96.92 रुपये90.08 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये

आसानी से चेक करें रेट

पेट्रोल-डीजल के रेट चेक करना बेहद आसान है। इसके तहत ग्राहक अपने मोबाइल फोन से मैसेज कर ईंधन के ताजा रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा जिसके बाद से ग्राहक आसानी से ईंधन के ताजा रेट हासिल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026