---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत, जानें भारत में कहां बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के कीमतों को लेकर लोगों के अंदर बेहद उत्सुकता नजर आती है। बता दें कि यहां प्रति दिन सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स तय किए जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 17, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 17, 2023 10:08 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के कीमतों को लेकर लोगों के अंदर बेहद उत्सुकता नजर आती है। बता दें कि यहां प्रति दिन सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स तय किए जाते हैं। ऐसे में तेल कंपनियों ने आज भी तेल की कीमत जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के कानपुर में ईंधन सस्ता हुआ है तो वहीं गुरुग्राम और गोरखपुर में इसके महंगे होने की खबर है।

बता दें कि अंतराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इसके तहत ब्रेंट क्रूड ऑयल 93.93 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम 90.77 डॉलर प्रति बैरल है। हालाकि इसके बावजूद भारत के ज्यादातर हिस्सों में तेल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है।

महानगरों में ये हैं ईंधन के दाम

बता दें कि भारत के चार प्रमुख महानगरों में ईंधन के स्थिर हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

बता दें कि कुछ शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। ये बदलाव टैक्स स्लैब के कारण भी सतंभव हैं। ताजा जानकारी के तहत यूपी के कानपुर में पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये तो वहीं डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 89.77 रुपये लीटर पहुंचा है। वहीं गोरखपुर में पेट्रोल 38 पैसे महंगा होकर 96.91 रुपये तो डीजल 37 पैसे महंगा होकर 90.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा है। गुरुग्रम को लेकर भी खबर आई कि यहां भी तेल की कीमतों में बदलाव हुए हैं और ताजा जानकारी के अनुसार पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 96.89 रुपये तो वहीं डीजल 4 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026