---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में दर्ज की गई गिरावट, जानें भारत में कितना पड़ा असर, देखें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों के अंदर उत्सुकता बढ़ती रहती है। इस क्रम में लोग रोज सुबह ईंधन के नए कीमत जानने को लेकर आतुर होते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 22, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों के अंदर उत्सुकता बढ़ती रहती है। इस क्रम में लोग रोज सुबह ईंधन के नए कीमत जानने को लेकर आतुर होते हैं। बता दें कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा कीमत की जानकारी देती हैं। आज दिए गए ताजा कीमत के अनुसार भारतीय बाजार में तेल की कीमत स्थिर है। इससे पहले तेल की कीमतों में बदलाव पिछले साल देखने को मिले थे। उसके बाद से ही तेल की कीमत स्थिर है।

हालाकि इस क्रम में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिले थे। अब इसमें गिरावट दर्ज की गई है और ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 89.65 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 90.28 डॉलर प्रति बैरल हैं। बीते दिनों ये कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के आस पास दर्ज की गई थी।

महानगरों में ईंधन के दाम

बता दें कि भारत के महानगरों में ईंधन की कीमत बीते कई महीनों से स्थिर है। इस दौरान इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतो में रिकॉर्ड उछाल भी देखा गया। फिर भी भारतीय बाजार की हालत स्थिर ही बरकरार रही। आज महानगरों में ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत

बता दें कि भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिलते हैं। इसका कारण टैक्स स्लैब में बदलाव और ट्रास्पोर्टेशन चार्ज व अन्य हैं। इस क्रम में हम आपको प्रमुख शहरों के ईंधन के दाम बताने जा रहे हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
नोएडा96.76 रुपये89.93 रुपये
पटना107.59 रुपये94.36 रुपये
गुरुग्राम96.66 रुपये89.54 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये89.54 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये

मैसेज कर ले सकते हैं ईंधन के ताजा भाव की जानकारी

बता दें कि अब ईंधन के ताजा रेट की जानकारी लेना बेहद आसान है। इस क्रम में व्यक्ति आसानी से मैसेज कर इसकी जानकारी ले सकता है। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके साथ ही आपको आसानी से पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट की जानकारी उपलब्ध हो सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026