---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में दिखीं भारी गिरावट, इन शहरों में बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अगर 22 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 81 डॉलर प्रति बैरल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 22, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अगर 22 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 81 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 85.10 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.08 रुपए और डीजल 94.40 पिता के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

इन शहरों में बदलें पेट्रोल-डीजल के दाम

ऐसे में आपको बता दें कि, राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 108.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.69 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं पटना में 1 लीटर पेट्रोल सस्ता होकर 107.42 रुपए और डीजल 94.21 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही प्रयागराज में भी एक लीटर पेट्रोल 38 पैसे कम होकर 96.66 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.86 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026