---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Today: चुनावों के अंतिम दौर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आया कितना बदलाव? यहां जानें

Petrol-Diesel Price Today मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में आया बदलाव, यहां जानें

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 28, 2024 6:01 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दामों को चुनावों से पहले सरकार की तरफ से कम किया गया था. 2 रुपए पेट्रोल और 2 रुपए डीजल पर घटाए गए थे. ऐसे में चुनाव अपने अंतिम दौर पर पहुंच चुका है. अगर आज आप 28 मई 2024 यानी कि, मंगलवार को अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवा कर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इनकी ताजा कीमतों को जान लें.

आपको बता दें ,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेल के दामों में उछाल देखा जा रहा है . इंटरनेशनल बाजार में ब्रेंट क्रूड 84.21 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, जबकि  WTI क्रूड 80.23 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है. जिसका असर कई जगह पड़ रहा है. भारत की बात करें तो भारत में प्रति दिन सुबह 6:00 बजे तेल कंपनी के द्वारा इनके नए दामों को जारी कर दिया जाता है.

आज इनके दाम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. आज आपको पुराने ही दामों पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही हैं. लेकिन इसका असर फिलहाल भारत में नहीं पड़ रहा है. राष्ट्रीय स्तर पर आज इनके दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. आज आपको पुरानी ही कीमतों पर ईंधन मिलेगा. आपको किसी भी प्रकार की अतिरिक्त कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी.

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट कैसे जानें?

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ताओं को RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS  भेजना होगा. जिसके बाद SMS से इनके दामों की जानकारी तुरंत मिल जाएगी.

बड़े शहरों के  Petrol-Diesel Price  चेक करें 

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026