---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Today: महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कितना आया बदलाव, यहां जानें

Petrol-Diesel Price Today पेट्रोल और डीजल के ताजा दामों को भरवाने से पहले जरुर जानें.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 24, 2024 6:00 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है. इंटरनेशनल बाजार में ब्रेंट क्रूड 84.21 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, जबकि  WTI क्रूड 80.23 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है. कच्चे तेल की कीमत काफी बढ़ रही हैं. जिसका असर विभिन्न देशों पर पड़ रहा है. अगर आप भी अपनी गाड़ी में 24 मई 2024 को पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो इनकी ताजा कीमतों को जान लें. भारत में प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल -डीजल के दामों को जारी कर दिया जाता है.

यह दाम कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होते हैं और प्रतिदिन नई अपडेट के साथ आते हैं . आज की बात करें तो किसी प्रकार का बदलाव इनके रेट्स में नहीं किया गया है. आखिरी बार सरकार की तरफ से चुनाव से पहले 2 रुपए पेट्रोल और 2 रुपए डीजल पर घटाए गए थे. तब से लेकर अभी तक इनके दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. आज आपको पुराने ही दामों पर पेट्रोल और डीजल मिलेगा.

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट कैसे जानें?

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ताओं को RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS  भेजना होगा. जिसके बाद SMS से इनके दामों की जानकारी तुरंत मिल जाएगी.

बड़े शहरों के  Petrol-Diesel Price  के नए रेट्स

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026