---Advertisement---

PM Kisan Maandhan Yojana: सरकार की इस योजना से किसानों को मिलेगी 3000 रुपए की मासिक पेंशन, इन लोगों को मिलेगा स्कीम का लाभ

PM Kisan Maandhan Yojana: सरकार देश के अलग-अलग वर्गों के लोगों की मदद और कल्याण के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती रहती हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, किसानों के कल्याण के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री मानधन योजना भी है। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 13, 2023 1:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Maandhan Yojana: सरकार देश के अलग-अलग वर्गों के लोगों की मदद और कल्याण के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती रहती हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, किसानों के कल्याण के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री मानधन योजना भी है। इस योजना के जरिए सरकार बुजुर्ग और छोटे किसानों को सामाजिक सुरक्षा देने की कोशिश कर रही है। सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री मानधन योजना के जरिए किसानों को 60 साल की उम्र तक पहुंचाने के बाद हर महीने 3000 रुपए तक की पेंशन दी जाएगी।

इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

ऐसे में जिन किसानों को अपने रिटायरमेंट की चिंता हो रही थी उन किसानों के लिए सरकार की ये योजना काफी अच्छी है। सरकार द्वारा चलाई गई है योजना किसानों के लिए पेंशन योजना की तरह है जिसमें किसानों को प्रीमियम देने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग भूमि है और जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच में है वह इस योजना के पात्र हैं। इसी के साथ इस योजना के पात्र वह किस भी है जिनकी मासिक आय 15000 रुपए से कम है।

बस जमा करने होंगे 55 रूपए

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड और बचत बैंक खाता होना अनिवार्य है। ऐसे में आपको बता दें कि, जब तक किसान 60 साल तक की उम्र तक नहीं पहुंच जाता तब तक उसे 55 से 2000 रुपए हर महीने जमा करने होंगे। इस योजना की खास बात यह है कि, किसानों को यह पैसे अपनी जेब से नहीं देने होंगे बल्कि सरकार पीएम किसान योजना के तहत इस योजना की किस्त को जमा कर लेगी। ऐसे में 60 साल के बाद किसानों को पेंशन दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026