---Advertisement---

बड़ी खबर! इस तारीख को जारी हो सकती है PM Kisan Samman Nidhi की 20वी किस्त! अन्नदाता फटाफट निपटा लें ये महत्वपूर्ण काम; जानें सबकुछ

PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त जून महीने में जारी की जा सकती है, जिससे करोड़ो लोगों के खाते में 2000 रूपये की धनराशि भेजी जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2025 12:45 अपराह्न

PM Kisan Samman Nidhi
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार की तरफ से जल्द किसानों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, दरअसल जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हर साल केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंद किसानों को 3 किस्तों में कुल 6000 रूपये की धनराशि दी जाती है। बता दें कि इसकी 19वीं किस्त फरवरी में जारी की थी, जिसके बाद अब PM Kisan Samman Nidhi योजना की 20वी किस्त जून में जारी की जा सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी तारीखों का ऐलान नहींं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कब जारी हो सकती है PM Kisan Samman Nidhi योजना की 20वीं किस्त

देशभर के करोड़ों किसानों को PM Kisan Samman Nidhi योजना की लाभ मिलता है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि जून में किसी भी दिन पीएम किसान सम्मान निधि योजना जारी की जा सकती है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है। मालूम हो कि फरवरी में इस योजना की 19वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके तहत करोड़ो किसानों को उनके खाते में 2000 रूपये की धनराशि भेजी गई थी।

PM Kisan Samman Nidhi की 20वी किस्त से पहले किसान निपटा ले ये जरूरी काम

कई बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होने के बाद भी किसानों के खाते में पैसे नहीं आते है। जिसका मुख्य कारण ई-केवाईसी, आधार कार्ड से बैंक खाते को लिंक करना। जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को सही से जांच करना और वेरिफिकेशन करवाना। यानि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त से पहले इन तीनों ही चीजों को कराना अनिवार्य है।

पैसे नहीं मिलने पर किसान ऐसे करें शिकायत

मालूम हो कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की जाएगी। लेकिन कई बार किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आते है। हालांकि इसके कई कारण हो सकते है। साथ ही अगर ई-केवाईसी, सही बैंक अकाउंट के बाद भी अगर पैसा नहीं आता है तो किसान शिकायत कर सकते है। अगर सब कुछ ठीक होने के बाद भी पैसा नहीं आता है तो किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वह टोल फ्री नंबर 155261 या 1800115526 या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि कई बार बैंक की दिक्कत के कारण भी पैसे अकाउंट में नहीं आते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026