---Advertisement---

PM Kisan Yojana: बजट से पहले सरकार देगी किसानों को 13वीं किस्त का पैसा, योजना का लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

PM Kisan Yojana: भारत सरकार देश के गरीब और आर्थिक तौर से कमजोर लोगों के लिए कई तरह की योजनाओं को लाती है। वहीं, किसानों के लिए भी कई खास योजनाओं को चलाया जा रहा है। ऐसी ही एक योजना का नाम है पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana)। इस योजना के जरिए किसानों की ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 20, 2023 5:27 अपराह्न

PM Kisan Yojana
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: भारत सरकार देश के गरीब और आर्थिक तौर से कमजोर लोगों के लिए कई तरह की योजनाओं को लाती है। वहीं, किसानों के लिए भी कई खास योजनाओं को चलाया जा रहा है। ऐसी ही एक योजना का नाम है पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana)। इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं।

PM Kisan Yojana की 13वीं किस्त मिलेगी

आपको बता दें कि सरकार अब तक 12 किस्तों को किसानों के खातों में डाल चुकी है। वहीं, अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है। एक रिपोर्ट की मुताबिक, जल्द ही किसानों को 13वीं किस्त जारी की जाएगी। कहा जा रहा है कि बजट से पहले 13वीं किस्त को जारी किया जा सकता है।

Also Read: PM Street Vendors Scheme: प्रधानमंत्री की इस योजना से स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेंगे 50 हजार रूपए, जल्द करें आवेदन

PM मोदी कर सकते हैं बड़ा ऐलान

दरअसल, बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी 2023 को मन की बात कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान वह किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वहीं, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस बार मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 5 बजट पेश करेंगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कुछ खास ऐलान किया जा सकता है।  

किसानों को करना होगा ये काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इसका लाभ लेने के लिए किसानों को लगातार ई-केवाइसी के लिए बोला जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगर किसानों ने अपनी ई-केवाइसी पूरी नहीं की है तो उन्हें 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए अपनी ई-केवाइसी को पूरा करें। इसके लिए पास के सीएससी सेंटर जा सकते हैं या फिर पीएम किसान की आधिकारिक साइट पर जाकर भी इसे सबमिट कर सकते हैं।

किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

उधर, ये भी कहा जा रहा है कि मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में किसानों को बड़ा तोहफा देगी। किसानों को मिलने वाली राशि 6000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये की जा सकती है। इसका मतलब है कि किसानों को सालाना तीन की बजाय चार किस्ते मिलेंगी। हालांकि, इस बारे में कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Cylinder Price Hike

जून 1, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026