---Advertisement---

Post Office Scheme: FD पॉलिसी पर मिल रहा तगड़ा रिटर्न, निवेशकों की होगी मौज

Post Office Scheme: देश के विभिन्न हिस्सों में लोग बचत स्कीम (Saving Scheme) को लेकर बेहद सजग नजर आते हैं। मध्यम आय वाले लोगों की भी कोशिश होती है कि वो अपनी आय का कुछ हिस्सा बचा लें जिससे कि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 17, 2024 3:05 अपराह्न

Post Office Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Post Office Scheme: देश के विभिन्न हिस्सों में लोग बचत स्कीम (Saving Scheme) को लेकर बेहद सजग नजर आते हैं। मध्यम आय वाले लोगों की भी कोशिश होती है कि वो अपनी आय का कुछ हिस्सा बचा लें जिससे कि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। पोस्ट ऑफिस इस क्रम में लोगों की खूब मदद कर रहा है और बड़े पैमाने पर निवेशक पोस्ट ऑफिस की फिक्स डिपॉजिट (FD) पॉलिसी में निवेश कर तगड़ा ब्याज अर्जित कर रहे हैं।

पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Scheme) को लेकर देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों जागरुकता है और निवेशक बढ़-चढ़ कर इस तरह के बचत स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में आइए हम आपको पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) के एक ऐसे ही स्कीम (FD) के बारे में बता रहे हैं जहां निवेश कर आप अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

Post Office Scheme FD पॉलिसी

पोस्ट ऑफिस निवेशकों के लिए लघु स्तर से लेकर बड़े स्तर तक के निवेश के मौके उपलब्ध करा रहा है। पोस्ट ऑफिस की फिक्स डिपॉजिट (FD) पॉलिसी के तहत निवेशक अपनी रकम को 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के लिए अपने पोस्ट पेमेंट बैंक में फिक्स कर सकता है। इस तय समय के दौरान पोस्ट ऑफिस द्वारा फिक्स डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर भी मिलता है।

समयफिक्स डिपॉजिट (FD) ब्याज दर
1 वर्ष6.9%
2 वर्ष7%
3 वर्ष7.1%
5 वर्ष7.5%

फिक्स समय के लिए पोस्ट ऑफिस द्वारा दिए जा रहे इस ब्याज दर से निवेशक अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

Post Office Scheme के जरिए निवेश

अगर आप पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) में फिक्स डिपॉजिट (FD) पॉलिसी के तहत निवेश करना चाहते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न हासिल हो सकता है।

1- इसके तहत 100000 रुपये (1लाख) की फिक्स डिपॉजिट (FD) 1 वर्ष के लिए करने पर निवेशक 6.9% की ब्याज दर से 7081रुपये का ब्याज हासिल कर सकता है।

2- अगर निवेशक 2 वर्ष के लिए पोस्ट ऑफिस में 100000 रुपये (1लाख) की फिक्स डिपॉजिट (FD) करता है उसे तय समय के बाद 7 फीसदी की ब्याज दर से 14888 रुपये का ब्याज मिल सकता है।

3- निवेशक यदि 3 वर्ष के लिए पोस्ट ऑफिस में 100000 रुपये (1लाख) की फिक्स डिपॉजिट (FD) करता है तो उसे 7.1 फीसदी की ब्याज दर से तय समय के बाद 23508 रुपये (ब्याज रकम) हासिल हो सकेंगे।

4- अगर निवेशक 5 वर्ष के लिए 100000 रुपये (1लाख) की फिक्स डिपॉजिट (FD) करता है तो उसे 7.5% की ब्याज दर से 5 वर्ष बाद कुल 44995 रुपये (ब्याज रकम) हासिल हो सकते हैं।

ऐसे में पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की इस फिक्स डिपॉजिट (FD) पॉलिसी के तहत निवेशक अच्छे रिटर्न हासिल कर सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026