---Advertisement---

RBI Monetary Policy: गुड न्यूज! लोन लेना होगा आसान! रेपो रेट में हो सकता है बड़ा उलटफेर; जानें आम लोगों को कैसे होगा फायदा?

RBI Monetary Policy की मीटिंग आज से मुंबई में शुरू हो रही है, जिसके नतीजे आरबीआई गवर्नर 6 जून को घोषित किए जाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2025 11:36 पूर्वाह्न

RBI Monetary Policy
Follow Us
---Advertisement---

RBI Monetary Policy: आज से आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मुंबई में आज से बैठक शुरू होगी। जिसके नतीजे 6 जून को सामने आएंगे। वहीं अब कयासों का दौर शुरू हो गया है, और माना जा रहा है कि इस बार भी रेपो रेट में बड़ा बदलाव हो सकता है। बता दें कि अभी रेपो रेट 6 प्रतिशत है, मालूम हो कि अप्रैल में हुई मीटिंग में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी, वहीं अब इसके नतीजे 6 जून को जारी किए जाएंगे और उम्मीद की जा रही है कि 25 बेसिस पॉइंट्स से लेकर 50 बेसिस पॉइंट्स तक रेपो रेट में कटौती की जा सकती है।

मालूम हो कि RBI Monetary Policy की मीटिंग की अध्यक्षता आरबीआई गवर्नर द्वारा की जाती है, वर्तमान में संजय मल्होत्रा आरबीआई गवर्नर के पद पर कार्यरत है। वहीं माना जा रहा है कि रेपो रेट में कटौती के बाद ब्याज दरों में कमी आएगी, जिससे सस्ते में लोन मिल सकेगा।

रेपो रेट में हो सकता है बड़ा उलटफेर – RBI Monetary Policy

बता दें कि अप्रैल में हुए RBI Monetary Policy में 25 बेसिस पॉइंट्स में कटौती की गई थी। जिसके बाद ब्याज दरों में कमी देखी गई थी। वहीं आज से शुरू होने वाली RBI Monetary Policy को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है। एक्सपर्ट की माने तो इस बार भी 25 से 50 बेसिस पॉइंट्स तक रेपो रेट में कटौती की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह दूसरी बार होगा जब रेपो रेट में कटौती की जाएगी। गौरतलब है कि लगातार महंगाई दर 4 प्रतिशत से नीचे बनी हुए है, साथ ही अर्थव्यवस्था में भी स्थिरता देखी जा रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि रेपो रेट में इस बार भी कटौती की जा सकती है।

रेपो रेट में कमी आने से आम लोगों को कैसे होगा फायदा?

मालूम हो कि बड़ी संख्या में लोग आजकल लोन लेते है, जिसके कारण उन्हें बहुत ज्यादा ब्याज देना होता है। वहीं अगर रेपो रेट में कटौती होती है तो ब्याज दरों में भी कमी आएगी, जिससे लोन लिए हुए पैसों पर ब्याज कम लगेगा, यानि रेपो रेट में कटौती से आम लोगों को फायदा तो होगा ही साथ ही, इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। हालांकि यह महज एक कयास ही है क्योंकि RBI Monetary Policy मीटिंग आज से ही शुरू हुई है, जिसके नतीजें 6 जून को आएंगे, वहीं अगर रेपो रेट में कटौती होती है, तो यह लगातार दूसरी बार होगा, जब ऐसा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जुलाई 21, 2026

DA Hike Update

जुलाई 19, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026