---Advertisement---

Reverse Mortgage: रिवर्स मॉर्गेज क्या है? क्यों भारतीय इसे नही चुनते

Reverse Mortgage: रिवर्स मॉर्गेज क्या है? क्यों भारतीय इसे नही चुनते

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 5, 2024 9:22 अपराह्न

Reverse Mortgage
Follow Us
---Advertisement---

Reverse Mortgage: अगर आप अकेले है और बुढ़ापे में आपका कोई सहारा नही है तो आप रिवर्स मॉर्गेज लोन का इस्तेमाल कर सकते है। चलिए आपको बताते है कि रिवर्स मॉर्गेज लोन का लाभ कैसे ले सकते है।

होम लोन और रिवर्स मॉर्गेज लोन में अंतर

रिवर्स मॉर्गेज लोन होम लोन के बिल्कुल उलटा होता है। होम लोन में हमे घर के सारे दस्तावेज जमा करने के बाद हमे लोन मिलता है। बैंक की तरफ से आपको लोन की पूरी रकम दे दी जाती है। और आपको हर महीने ईएमआई के तौर पर चुकाना पड़ता है। वहीं रिवर्स मॉर्गेज लोन में बैंक आपके घर को गिरवी रख लेता है। फिर हर महीने बैंक आपको पैसे देते रहेंगे। जब आवेदक की मृत्यु हो जाती है तो वह घर बैंक का हो जाता है। इस स्कीम के तहत मालिक को बैंक का पैसा वापस नही करना होगा। अगर व्यक्ति का परिजन घर वापस लेना चाहता है तो उसे पूरी रकम बैंक को अदा करनी होगी।

रिवर्स मॉर्गेज से जुड़ी कुछ खास बातें

इसमे आवेदक की आयु 60 साल से ऊपर होनी चाहिए। यह लोन 10 से 15 साल के लिए ही दिया जाता है। वह भारतीय जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है इस स्कीम का फायदा ले सकते है। इसके तहत बैंक 10 से 15 साल तक हर महीने एक तय रकम देती है।

क्यो भारतीय इसे नही चुनते है

ब्याज सहित ऋण की राशि उधारकर्ता की मृत्यु के बाद संपत्ति की बिक्री से वसूल की जाती है। इसलिए कानूनी उत्तराधिकारी को इसे विरासत के रूप में प्राप्त नही हो सकता है। रिवर्स मॉर्गेज ऋण से जुड़ी लागत और शुल्क पारंपरिक ऋण से अधिक होता है। उधारकर्ता को विस्तार या नवीनीकरण करने के लिए बैंक से अनुमति लेनी होगी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026