---Advertisement---

Servokon Systems Limited का एक और नया कीर्तिमान, कंपनी के चेयरमैन Haji Kamruddin को London में मिला Visionary Leader Of The Year का अवॉर्ड

Servokon Systems Limited: देश की जानी-मानी इलेक्ट्रोनिक कंपनी Servokon Systems Limited लगातार नई ऊचाईयों को छू रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 29, 2025 5:04 अपराह्न

Servokon Systems Limited
Follow Us
---Advertisement---

Servokon Systems Limited: देश की जानी-मानी इलेक्ट्रोनिक कंपनी Servokon Systems Limited लगातार नई ऊचाईयों को छू रही है। इसी बीच कंपनी के चेयरमैन Haji Kamruddin को London में Visionary Leader Of The Year अवॉर्ड से नवाजा गया। उनके ये अवॉर्ड उनके बेहतरीन कार्यों के लिए मिला। वहीं सर्वोकॉन के उत्पादों की बात करें तो उनमे वोल्टेज स्टेबलाइजर्स रेंज, इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मर्स, स्पेशल ट्रांसफॉर्मर्स, सर्वोकोन पावर जनरेटिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टेबलाइजर्स, ऑनलाइन यूपीएस, ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टेबलाइजर्स, ऑनलाइन यूपीएस रेंज, गीजर रेंज और रिन्यूअल एनर्जी आदि शामिल हैं।

Servokon Systems Limited के चेयरमैन Haji Kamruddin को London में मिला अवॉर्ड

बताते चले कि Servokon Systems Limited के चेयरमैन Haji Kamruddin को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए London में Visionary Leader Of The Year अवॉर्ड से नवाजा गया। हाजी कमरुद्दीन अपने क्वालिटी उत्पादों से उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि देश का भी नाम विदेशों में रोशन कर रहे हैं ।SERVOKON जैसी बड़ी कंपनी के मालिक हाजी कमरुद्दीन हैं। हाजी कमरुद्दीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंनें 500 रुपए की नौकरी से अपने करियर की शुरूआत की थी और आज वह अपनी मेहनत और लगन से बुलंदियों की ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

सर्वोकॉन को टाइम्स सम्मान 2025 में किया गया सम्मानित

जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से टाइम्स सम्मान 2025 का आयोजन किया – जो ग्रेटर नोएडा पुलिस बल की सेवा, साहस और प्रतिबद्धता के लिए एक भव्य श्रद्धांजलि थी। इस दौरान सर्वोकॉन को टाइम्स सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया
सर्वोकॉन के एमडी श्री हाजी कमरुद्दीन को उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जीएल बजाज, ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रतिष्ठित टाइम्स सम्मान 2025 समारोह में सम्मानित किया। यह सम्मान सर्वोकॉन की बिजली क्षेत्र में उत्कृष्टता और नेतृत्व के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Servokon Systems Limited कंपनी कैसे करती है काम?

देश से लेकर विदेश तक उनकी कंपनी के द्वारा बनाए गए ट्रांसफ़ॉर्मर प्रयोग किए जाते हैं। देश की ज़्यादातर मैनुफ़ैक्चरिंग कंपनियां सर्वोकॉन के हाई पॉवर ट्रांसफ़ॉर्मर के प्रयोग से बिजली की खपत कम कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। गौरतलब है कि सर्वोकॉन लगातार नए आयाम छू रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026