---Advertisement---

साल की शुरुआत में Servokon Systems Limited ने गाड़े सफलता के झंडे, ‘टाइप टेस्ट ऐंड स्पेशल टेस्ट’ प्रमाणन किया हासिल

Servokon Systems Limited: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान भोपाल की तरफ से सर्वोकॉन को 5एमवीए (33/11किलोवॉट) पावर ट्रांसफॉर्मर पर टाइप टेस्ट्स एंड स्पेशल टेस्ट्स प्रमाणन से नवाजा गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 6, 2024 10:38 पूर्वाह्न

Servokon
Follow Us
---Advertisement---

Servokon Systems Limited: साल की शुरुआत में ही देश की जानी-मानी कंपनी सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान भोपाल ने सर्वोकॉन को 5एमवीए (33/11किलोवॉट) पावर ट्रांसफॉर्मर पर टाइप टेस्ट्स एंड स्पेशल टेस्ट्स प्रमाणन दिया है। टाइप टेस्ट्स एंड स्पेशल टेस्ट्स प्रमाणन मिलने से कंपनी पर ग्राहकों का और भी ज्यादा भरोसा बढ़ेगा।

सर्वोकॉन को टाइप टेस्ट्स एंड स्पेशल टेस्ट्स प्रमाणन मिला

केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान भोपाल की तरफ से सर्वोकॉन को 5एमवीए (33/11किलोवॉट) पावर ट्रांसफॉर्मर पर टाइप टेस्ट्स एंड स्पेशल टेस्ट्स प्रमाणन से नवाजा गया है। सर्वोकॉन के लिए ये एक महत्वपूर्ण तकनीकी सफलता है। इस सफलता के बाद सर्वोकॉन भारत में पावर कंडीशनिंग इक्विपमेंट और ट्रांसफॉर्मर निर्माता कंपनी के रुप में और भी ज्यादा उभरेगा।

सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हाजी कमरुद्दीन ने क्या कहा?

इस बड़ी कामियाबी पर सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हाजी कमरुद्दीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “सीपीआरआई-भोपाल से 5एमवीए (33/11किलोवॉट) पावर ट्रांसफॉर्मर के लिए टाइप टेस्ट्स एंड स्पेशल टेस्ट्स प्रमाणन मिलना भरोसेमंद और उच्च प्रदर्शन वाले विद्युत ट्रांसफॉर्मर पेश करने के लिए हमारे समर्पण का प्रमाण है।”

SERVOKON कंपनी कैसे करती है काम?


देश से लेकर विदेश तक उनकी कंपनी के द्वारा बनाए गए ट्रांसफ़ॉर्मर प्रयोग किए जाते हैं। देश की ज़्यादातर मैनुफ़ैक्चरिंग कंपनियां सर्वोकॉन के हाई पॉवर ट्रांसफ़ॉर्मर के प्रयोग से बिजली की खपत कम कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं।

हाजी कमरुद्दीन कौन हैं?

सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन हाजी कमरुद्दीन अपने क्वालिटी उत्पादों से उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि देश का भी नाम विदेशों में रोशन कर रहे हैं ।SERVOKON जैसी बड़ी कंपनी के मालिक हाजी कमरुद्दीन हैं। हाजी कमरुद्दीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंनें 500 रुपए की नौकरी से अपने करियर की शुरूआत की थी और आज वह अपनी मेहनत और लगन से बुलंदियों की ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026