---Advertisement---

Servokon Systems Limited: सर्वोकॉन को मिली बड़ी उपलब्धि, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में हुई सूचीबद्ध

Servokon Systems Limited: सर्वोकॉन को बड़ी उपलब्धि मिल गई है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में कंपनी सूचीबद्ध हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 20, 2024 1:07 अपराह्न

Servokon Systems Limited
Follow Us
---Advertisement---

Servokon Systems Limited: देश की जानी-मानी इलेक्ट्रोनिक कंपनी सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। सर्वोकॉन सोलर अब पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के तहत स्वीकृत और सूचीबद्ध हो गया है। जिससे अब ऊर्जा के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।

सर्वोकोन पावर जनरेटिंग सिस्टम बचाएगा बिजली का बिल

अगर आप भी बिलजी के बिल से मुक्ति पाना चाहते हैं तो अपने घर में सर्वोकोन पावर जनरेटिंग सिस्टम लगवा सकते हैं। सर्वोकोन पावर जनरेटिंग सिस्टम से आप पंखे से लेकर लाइट तक सब चला सकते हैं। गर्मियों में बिजली की बढ़ती किल्लत से आपको राहत मिलेगी। सोलर पैनल सूरज की रोशनी से चार्ज होता है। ये लगभग हर मौसम में काम करता है। इससे आपको बिजली के बिल से मुक्ति मिलेगी।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना क्या है?

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य ग्रीन एनर्जी मिशन को बढावा देकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ये बेहद महत्वपूर्ण योजना गरीब परिवारों को बिजली बिल से मुक्ति दिला रही है। इसका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाए जाते हैं। इस योजना के जरिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त भी दी जा रही है।

Servokon Systems Limited क्या है?

सर्वोकॉन एक विश्वसनीय कंपनी है। ये अपने ग्राहकों को उच्चस्तर की सर्विस प्रदान कर रही है। सर्वोकॉन की स्थापना 1990 के दशक में उत्तर प्रदेश में हुई थी। कंपनी ने इसके बाद से फिर कभी पीछे नहीं देखा। सर्वोकॉन के दूरदर्शी संस्थापक हाजी कमरूद्दीन हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

सर्वोकॉन के प्रोडक्ट

सर्वोकॉन के उत्पादों में सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर्स रेंज, इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मर्स, स्पेशल ट्रांसफॉर्मर्स, सर्वोकोन पावर जनरेटिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टेबलाइजर्स, ऑनलाइन यूपीएस, ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टेबलाइजर्स, ऑनलाइन यूपीएस रेंज, गीजर रेंज और रिन्यूअल एनर्जी आदि शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026