---Advertisement---

Stock Market Opening Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, Sensex 300 अंक फिसला तो Nifti 17000 के नीचे

Stock Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार में नए कारोबारी सत्र की शुरुआत काफी सुस्त रही। बीएसई का सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं, निफ्टी 17000 के नीचे के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 20, 2023 10:49 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 22, 2023 4:32 अपराह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Opening Today: आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Opening Today) की शुरुआत नकारात्मक स्तर के साथ हुई। सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, निफ्टी 17000 के नीचे कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 57536 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 16961 अंकों के साथ ट्रेंड कर रहा है।

सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 0.80 फीसदी गिरकर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 0.75 फीसदी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर, बैंक निफ्टी भी 39300 के स्तर से नीचे काम कर रहा है। बाजार की हालात इस वक्त काफी खस्ता नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: AAJ KA PANCHANG: मंगलवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की कैसी रहेगी स्थिति, जानें आज का पंचांग

Sensex के 30 शेयरों का कैसा है हाल

बीएसई के इडेक्स सेंसेक्स के 30 में से केवल 2 शेयर ही हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन का नाम शामिल है। वहीं, बाकी के 28 शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सेंसेक्स में गिरावट के साथ कारोबार करने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक, भारतीय एयरटेल, एक्सिस बैंक,सन फार्मा, एचडीएफसी, एचसीएल टेक के शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Nifti का हाल भी बेहाल

वहीं, एनएसई के निफ्टी में 50 में से सिर्फ 5 शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है, जबकि बाकी के 45 शेयर लाल निशान के साथ ट्रेंड कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में नजर आई गिरावट

एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर साफ तौर पर देखा गया। यही वजह है कि भारतीय मार्केट में किसी भी तरह का सपोर्ट नजर नहीं आया है।

बीते कारोबार दिन का हाल 

शुक्रवार को जब बाजार की शुरुआत हुई तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 530 अंकों की तेजी के साथ 58160 अंकों के ऊपर चला गया। दूसरी ओर, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 135 अंकों की बढ़त के साथ 17130 के स्तर को पार कर गया। इस तरह से शुरुआती चाल से लगता है कि सेंसेक्स और निफ्टी पर वैश्विक बाजार के मजबूत कारोबार का प्रभाव दिख सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026