---Advertisement---

Stock Market पर PM Modi के तीसरे कार्यकाल का खास असर, Sensex व Nifty ने दर्ज किए रिकॉर्ड उछाल; देखें पूरी रिपोर्ट

Stock Market Today: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घोषणा के बाद जनादेश का पालन करते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार का गठन कर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 10, 2024 10:41 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घोषणा के बाद जनादेश का पालन करते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार का गठन कर लिया है। इसके तहत बीते कल यानी रविवार को पीएम मोदी के साथ उनकी टीम (71 अन्य कैबिनेट, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्य मंत्री) ने पद व गोपनियता की शपथ ले ली है।

पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री, लगातार तीसरी बार केन्द्र की सरकार में शपथ लेने में कामयाब हुए हैं और उनके इस कार्यकाल का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है। दरअसल पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही सेसेंक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर खुले हैं। जानकारी के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) आज 323.64 अंक की जोरदार तेजी के साथ पहली बार 77000 के स्तर को पार कर 77017, तो वहीं निफ्टी 0.36 फीसदी की उछाल के साथ 23373.95 प्वाइंट पर है।

ऑल टाइम हाई पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का सकारात्मक असर शेयर बाजार पर देखने को मिला है। ताजा जानकारी के अनुसार मोदी 3.O सरकार के कार्यप्रणाली की शुरुआत के साथ ही आज सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर खुले हैं। इसके तहत सेसेंक्स में खूब तेजी देखने को मिली है और ये 323.64 अंक की जोरदार तेजी के साथ पहली बार 77000 के आंकड़े को पार कर 77017 के लेवल पर खुला है।

निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 0.36 फीसदी की उछाल के साथ 23373.95 प्वाइंट की रिकॉर्ड उछाल दर्ज की गई है। दावा किया जा रहा है कि सेसेंक्स-निफ्टी में इस रिकॉर्ड उछाल के साथ ही निवेशकों की पूंजी 309202.69 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

जानें किस कंपनी के शेयर में है तेजी?

10 जून यानी सोमवार को शेयर बाजार खुलने के साथ कई कंपनियों के शेयर में तेजी देखने को मिली तो वहीं कई शेयर धड़ाम भी हुए। ताजा जानकारी के अनुसार आज अडानी पोर्ट्स, बजाज ऑटो, कोल इंडिया, पावर ग्रिड व श्रीराम फाइनेंस के शेयर में तेजी देखने को मिली। वहीं हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, एलटीआई माइंडट्री, इंफोसिस (Infosys) और डॉ रेड्डीज लैब के शेयर धड़ाम होते नजर आए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026