---Advertisement---

Indigo से लेकर TataTech के शेयर तक, यह है आज के Top Stocks Trending; लंबे वक्त के बाद शेयर बाजार में आई उछाल; जानें डिटेल

Top Stocks Trending: शेयर मार्केट में लगातार गिरावट के बाद आज आखिरकार उछाल के बाद निवेशकों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 24, 2024 11:24 पूर्वाह्न

Top Stocks Trending
Follow Us
---Advertisement---

Top Stocks Trending: पूरे 5 दिन के लगातार गिरावट के बाद आज शेयर मार्केट में उछाल देखने को मिल रहा है। क्रिसमस से पहले निवेशकों को भारी मुनाफा हुआ है। इसी बीच आज के Top Stocks Trending में Indigo, TataTech समेत अन्य कंपनियों के शेयर शामिल है। Nse India के मुताबिक आईटीसी, सनफार्मा, रिलायंस समेत कई कंपनियों के शेयर है जो अच्छा मुनाफा कमा रहे है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी।

Indigo, TataTech के शेयर से निवेशक हुए खुश

अगर आज के Top Stocks Trending की बात करें तो आज Indigo, TataTech के शेयर मुनाफे के साथ ट्रेड कर रहे है। खबर लिखे जानें तक इंडिगो के शेयर में 4.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है, जो अपने आप में एक रिक़ॉर्ड है। वहीं अगर टाटा टेक के शेयर की बात करें तो यह 28 नवंबर 2023 के आसपास मार्केट में आया था। वहीं खबर लिखे जानें तक इसके शेयर में 2.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

इन शेयरों ने निवेशकों को किया खुश – Top Stocks Trending

एनएसई इंडिया के मुताबिक आज कई कंपनियों के शेयर है जो अच्छा कर रहे है और जिससे निवेशकों को काफी फायदा पहुंचा है। खबर लिखे जानें तक ADANIENT के शेयर में 2.8 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, तो TATAMOTORS में 2.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं BPCL में 3.70 प्रतिशत की तो TCS में 0.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है ( Top Stocks Trending)।

लंबे वक्त के बाद शेयर बाजार में आई उछाल – Top Stocks Trending

गौरतलब है कि क्रिसमस से पहले शेयर मार्केट में उछाल से निवेशकों को चेहरे पर खुशी आ गई है। बीते कई दिनों से शेयर मार्केट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिसमे निवेशकों के कई करोड़ रूपये डूब गए। हालांकि आज भारतीय शेयर मार्केट में बढ़ोतरी देखी गई। अगर BSE SENSEX की बात करें तो खबर लिखे जानें तक इसमे 0.31 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, वहीं Nifty 50 में भी लगभग 0.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। कई विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भारतीय शेयर मार्केट में उछाल देखने को मिल सकता है ( Top Stocks Trending)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026