---Advertisement---

Ujjawala Scheme: उज्ज्वल योजना को लेकर मोदी सरकार बड़ा ऐलान, अगले तीन साल तक 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे फ्री गैस कनेक्शन

Ujjawala Scheme: उज्ज्वल योजना, भारत सरकार की उन योजनाओं में से एक है जिसके तहत महिलाओं को फ्री में एलपीजी गैस का कनेक्शन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 13, 2023 5:16 अपराह्न

Ujjawala Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Ujjawala Scheme: उज्ज्वल योजना, भारत सरकार की उन योजनाओं में से एक है जिसके तहत महिलाओं को फ्री में एलपीजी गैस का कनेक्शन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। बता दें कि केन्द्र सरकार ने इसकी शुरूआत 1 मई 2016 को की थी और इस क्रम में देश के विभिन्न हिस्सो में फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन बाटे गए थे। अब सरकार ने इस योजना में विस्तार करने का ऐलान किया है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि सरकार अगले तीन साल (2026 तक) तक के लिए उज्ज्वला योजना में विस्तार कर रही है और इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सो में 75 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन और दिए जाएंगे।

अगले तीन साल तक मिल सकेंगे फ्री एलपीजी कनेक्शन

बता दें कि सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना में विस्तार करते हुए एलान किया है कि सरकार अगले तीन साल यानी 2026 तक इस योजना के तहत 75 लाख फ्री एलपीजी कनेक्शन बाटेगी। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। इसके लिए 1650 करोड़ रुपये के बजट के खर्च होने का अनुमान लगाया गया था जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। वहीं 75 लाख लोगों को गैस कनेक्शन बाटने के साथ ही उज्ज्वल योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ के आकड़े को पार कर जाएगी। सरकार इसे एक बड़ी उपलब्धि के रुप में देख रही है। बता दें कि सरकार ने अब तक प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के तहत 9.60 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन बाटे हैं।

पिछले महीने ही हुआ था एलान

बता दें कि सरकार ने पिछले महीने ही 75 लाख फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन देने का एलान कर दिया था। हालाकि इस दौरान बजट को लेकर बात फंस गई थी। अब कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के विस्तार के लिए सरकार ने 1650 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर ही पीएम मोदी ने एलपीजी गैस की कीमतो में 200 रुपये की छूट (उज्ज्वल योजना के लिए 400) देकर महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का एलान किया था। इसको लेकर केन्द्र के सभी मंत्रियों ने इसे पीएम मोदी द्वारा देश की महिलाओं को रक्षाबंधन का गिफ्ट बताया था। अब इस क्रम में सरकार के इस एलान को महिलाओं के लिए किए गए शानदार काम के रुप में देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026