---Advertisement---

UP News: गृहणियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार भेज सकती है दो गैस सिलेंडर के पैसे

UP News: उत्तर प्रदेश से एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, योगी सरकार दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के बदले अब सभी ‘उज्ज्वला योजना’ (Ujjwala Yojana) के 1.75 करोड़ लाभार्थियों के खाते में पैसे भेजेगी। सूत्रों की मानें तो इसके लिए प्रदेश सरकार ने कई बार ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 19, 2023 1:10 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश से एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, योगी सरकार दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के बदले अब सभी ‘उज्ज्वला योजना’ (Ujjwala Yojana) के 1.75 करोड़ लाभार्थियों के खाते में पैसे भेजेगी। सूत्रों की मानें तो इसके लिए प्रदेश सरकार ने कई बार मीटिंग भी कर ली है। दरअसल सत्ताधारी भाजपा की सरकार ने साल 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशवासियों से कहा था, कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो वह साल में दो बार (होली और दिवाली ) पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देगी। ऐसे में अब इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। 

प्रदेश वासियों को मिलेगा दिवाली गिफ्ट!

जी हां खबरों की मानें तो उत्तर प्रदेश सरकार दिवाली से पहले प्रदेशवासियों को एलपीजी गैस देने के बदले उनके खाते में सीधे पैसा भेजने पर विचार कर रही है। ऐसे में इसका सीधा फायदा उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के 1.75 करोड़ लाभार्थियों  को मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक भाजपा सरकार लोगों के खाते में 914 रुपए भेज सकती है। ऐसे में सभी लाभार्थियों के बैंक एकाउंट्स और KYC की प्रक्रिया बहुत तेजी से पूरी की जा रही है। 

पैसा चाहिए तो इन बातों का रखना होगा ध्यान

अगर आप सरकार की तरफ से दी जाने वाली एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम सीधे अकाउंट में पाना चाहते है, तो सबसे पहले आपको उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत मिलने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दस्तावेजों को सरकारी पोर्टल पर अपडेट करवाना होगा। इस दौरान ई-KYC के जरिए आपका खाता संख्या से लेकर सभी जरूरी डिटेल्स को भरना होगा। इसके लिए सरकार हर तरफ से मदद भी कर रही है।     

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026