---Advertisement---

8th Pay Commission के तहत, फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ता जुड़ते ही क्या केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ जाएगी चिंता? मिनिमम सैलरी में हो सकता है बड़ा उलटफेर; पढ़े रिपोर्ट

8th Pay Commission लागू होने से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों की टेंशन बढ़ गई है, सूत्रों के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर और डीए का विलय हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2025 3:16 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग की मंजूरी के बाद से ही तरह-तरह की खबरे सामने आ रही है, जिसने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंनशनर्स की टेंशन बढ़ा रखी है, वहीं अब इस लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक 8th Pay Commission के तहत, फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ता एक साथ जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ऐसा होता है तो क्या केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उलटफेर हो सकता है, क्योंकि इससे पहले दोनों को अलग-अलग रखा गया था, और क्या मिनिमम सैलरी में भी बड़ा उलटफेर हो सकता है।

फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ता जुड़ते ही क्या सैलरी में आएगी कमी

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 8th Pay Commission की मंजूरी जनवरी में ही दे दी थी, लेकिन अभी तक इसकी कमेटी गठन को लेकर किसी प्रकार की खबर सामने नहीं आई है, हालांकि एक खबर ने सुर्खियां बटौर रखी है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ता का विलय हो सकता है, बता दें कि फिटमेंट फैक्टर के तहत मिनिमम सैलरी में इजाफा किया जाता है, वहीं महंगाई भत्ता बढ़ती महंगाई और कुछ कारकों पर निर्भर करता है।

वहीं कई एक्सपर्टस का मानना है कि अगर दोनों का विलय हो जाता है तो निश्चित तौर पर कुल वेतन में उलटफेर हो सकता है, हालांकि यह केवल एक कयास है, इसे लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। वहीं अगर फिटमेंट फैक्टर कम रहता है तो मिनिमम सैलरी में कम की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके लिए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इंतजार करना होगा, जब तक कमेटी केंद्र को रिपोर्ट पेश नहीं करती है।

8th Pay Commission के तहत सैलरी में कैसे हो सकता है बड़ा उलटफेर

गौरतलब है कि 8th Pay Commission लागू होने के पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, वहीं माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 2.89 तक बढ़ सकता है। लेकिन अगर फिटमेंट फैक्टर के साथ डीए मर्ज हो जाता है, तो मिनिमम सैलरी में कमी आ सकती है, यानि 8वां वेतन तो लागू होगा लेकिन कर्मचारियों द्वारा जितनी उम्मीद की जा रही है, उतनी सैलरी बढ़ने की संभावना कम है, आपको बता दें कि ये केवल कयास लगाए जा रहे है, कमेटी द्वारा जारी रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि क्या दोनों का विलय किया जाता है, या फिर पहले के तरह ही दोनों को अलग रखा जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026

Holi Special Trains

फ़रवरी 25, 2026