---Advertisement---

UP News: 33000 से अधिक किसानों का कर्जा हुआ माफ, CM योगी ने दी बड़ी राहत

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं लेकर आती है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, नए साल की शुरु में ही सरकार ने 33000 से अधिक किसानों को खुशखबरी दी है। आपको बता ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 8, 2023 11:26 पूर्वाह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं लेकर आती है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, नए साल की शुरु में ही सरकार ने 33000 से अधिक किसानों को खुशखबरी दी है। आपको बता दें कि यूपी के 33408 किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस आदेश की जानकारी साझा की है।

साल 2017 में लिया गया था फैसला

प्रदेश के कृषि मंत्री शाही ने बताया कि साल 2017 में योगी सरकार बनने के बाद राज्य के लाखों किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया गया था। मगर उस समय कुछ तकनीकी कमी की वजह से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। ऐसे में अब सरकार ने इस संबंध में सभी कमियों को दूर करते हुए किसानों को राहत देने के लिए ये आदेश जारी कर दिया है। साथ ही सरकार की तरफ से किसानों के लिए फंड भी जारी कर दिया गया है।

ये भी पढें:  परिवार को देंगे 10 लाख बोले- CM Arvind Kejriwal, मां के उपचार का पूर्ण व्यय भी उठाएगी दिल्ली सरकार 

कृषि मंत्री ने दी ये जानकारी

कृषि मंत्री ने कहा कि 33408 किसानों के 190 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया है। सरकार ने इस संबंध में गजट भी जारी कर दिया है। कृषि मंत्री ने आगे कहा कि ये साल पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय मिलेट यानि कि मोटा अनाज के तौर पर मनाएगा। मंत्री ने कहा कि सीएम योगी इस योजना का 15 जनवरी 2023 को शुभारंभ करेंगे। साथ ही यूपी सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए भी जोर देगी।

आपको बता दें कि वाराणसी दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने अगले 4 सालों में 68000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मोटा अनाज की पैदावर करने का टारगेट रखा है। सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों को जागरुक कर रही है। साथ ही मोटे अनाज की एमएसपी भी तय की जाएगी।

Also Read: अगर लेना चाहते हैं Loan और खराब है Cibil Score, ऐसे सुधारें सिबिल स्कोर और कराएं अप्रूव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026