---Advertisement---

खुशखबरी! अब जल्द शुरू होगा Vande Bharat Sleeper Train का परिचालन, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने दी अहम जानकारी; जानें डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाने जा रही है। इसी बीच रेल मंत्री ने इसके परिचालन को लेकर एक अहम जानकारी प्रदान की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 1, 2024 1:46 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत ट्रेन का परिचालन लगभग सभी रूटों पर किया जा रहा है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन देश की पहली सैमी हाई स्पीड ट्रेन है। कई रूटों पर इस ट्रेन की काफी मांग भी है। वहीं भारतीय रेलवे अब Vande Bharat Sleeper Train लाने की योजना बना रही है। हालांकि कई महीनों से इसे लेकर चर्चा चल रही है। इसी बीच अब रेल मंत्री ने इसके परिचालन को लेकर एक अहम जानकारी दी है। बता दें कि रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने बेंगलुरु में बीईएमएल में वंदे स्लीपर कोच का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी है।

Vande Bharat Sleeper Train 3 महीने में होगी शुरू

वहीं अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अगले तीन महीने में Vande Bharat Sleeper Train का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद माना जा रहा है कि इसका परिचालन इस साल के अंत में शुरू हो सकता है। रेल मंत्री ने आगे कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण अब पूरा हो गया है। कुछ दिनों में ट्रेन परीक्षण के लिए बैंगलोर में BEML कारखाने से निकल जाएंगे।

अश्विनी वैष्णव ने Vande Bharat Sleeper Train का निरीक्षण किया

आपको बता दें कि रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में वंदे भारत स्लीपर कोच के प्रोटोटाइप का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कोच का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रायल से पहले कोच को आगे के मूल्यांकन के लिए 10 दिनों में कठोर परीक्षण से गुजरना होगा। गौरतलब है कि ट्रेन का यह स्वदेशी संस्करण यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि उनक सफर आसान हो सके और वह लंबी दूरी तय कर सके। सबसे खास बात यह है कि इस स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में यात्री सो कर यात्रा कर सकेंगे।

रेल मंत्री ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करे हुए रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा कि “इस कोच में बहुत सी बातों का ख्याल रखा गया है। चार ट्रेनों, वंदे चेयर कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत को आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और विशेष सुविधाओं जैसी कई चीजों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

यह मध्यमवर्गीय लोगों के लिए परिवहन का साधन है, इसलिए इसका किराया किफायती होगा। इस ट्रेन में कई सुरक्षा सुविधाएं हैं। साथ ही डिजाइन में भी काफी इनोवेशन किए गए हैं। मेंटेनेंस स्टाफ के लिए अलग केबिन बनाया गया है। इस ट्रेन की तुलना दुनिया की सबसे बेहतरीन ट्रेनों से की जा सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026