---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: ध्यान दें! मात्र 6 घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली से पटना, दिवाली, छठ से पहले रेलवे देगा बड़ा तोहफा, फटाफट चेक करें रूट व अन्य डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरियों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 7, 2025 5:21 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरियों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। माना जा रहा है कि इसी महीने के आखिरी तक पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते है। सबसे खास बात है कि त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। हालांकि अभी रूट को लेकर अधिकारिक जानकारी सामने तो नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि सितंबर के आखिरी तक इसका संचालन शुरू हो सकता है। अगर रूट की बात करें तो अभी तक फाइनल तो नहीं हुआ, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train दिल्ली से पटना के बीच चल सकती है, सबसे खास बात है कि इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Vande Bharat Sleeper Train से मात्र 6 घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली से पटना

बता दें कि देश की सबसे पहली और चर्चित Vande Bharat Sleeper Train दिल्ली से पटना के बीच चल सकती है, अगर ऐसा होता है, तो आने वाले समय में यात्री मात्र 6 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंच सकेंगे। गौरतलब है कि नई-नवेली ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंंटे की है, यानि अगर यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंंटे की रफ्तार से चलती है तो मात्र 5 से 6 घंंटे में दिल्ली से पटना पहुंच सकती है, क्योंंकि दिल्ली से पटना की दूरी करीब 1000 किलोमीटर के आसपास है। हालांकि इसमे थोड़ा वक्त लग सकता है, क्योंकि 180 के लिए ट्रैक उस हिसाब से तैयार किया जा रहा है। बता देंं कि अभी ट्रनोंं की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंंटे की है, जो आने वाले दिनोंं मेंं 160 और फिर 180 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ सकती है।

क्या है किराए को लेकर रेलवे का नया प्लान

अगर दिल्ली से पटना जाने वाली तेजस ट्रेन के किराए की बात करें तो फस्ट एसी के किराया की बात करें तो 4220 रूपये है, वहीं सेकेंड एसी के किराए की बात करें तो 3415 है, और थर्ड एसी के किराए की कीमत 2485 के आसपास है। वहीं अगर Vande Bharat Sleeper Train की बात करें तो इसका भी किराया तेजस और राजधानी के आसपास ही रहने की उम्मीद है, लेकिन सुविधा की बात करें तो दोनों ट्रेनों के मुकााबले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अधिक सुविधाएं मिलेगी, साथ ही अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा। साथ ही यह ट्रेन अधिकतम 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026